गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

भारत की कुछ बाते जिनसे आपको गर्व होगा

हेल्लो, दोस्तो  मै  AV HINDI CREATOR आज आपके लिए लेकर आया हु एक  ऐसा ब्लॉग जिसे पढ़ कर आप को बहुत कुछ नया जान ने को मिलेगा।
आप एक  INDIAN है  तो पढ़ते रहिये इस ब्लॉग को अंत तक।
तो समय को नष्ट ने करते हुवे शुरू करते है।


तो चलिए शुरू करते है--



तो क्या आप लोगो को पता है कि दुनिया का 7 वे नम्बर का सबसे बड़ा देश भारत है, लगभग 1 अरब आबादी वाला यह देश दुनिया के सबसे प्रभावशाली ओर शक्तिशाली देशो में से एक है।

यहा का इतिहास ही अपने आप मे अनोखा है, बदलते समय के साथ-साथ मोर्डन इंडिया भी बदल चुका है।
आज यहा अपनी तेजी से बढ़ती बॉलीवुड इंडस्ट्री है साथ ही विभिन्न प्रकार के लोग ओर आश्चर्य जनक कर्मचारियों की संख्या है।

यह बातें इंडिया को अपने आप में बेहद खास बनाती है आइए जानते हैं ऐसी बातें जिनके बारे में आपने आज तक नहीं सुना होगा।




1. कुंभ मेला:-

कुंभ मेला भारत का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें करोड़ों श्रद्धालु तीर्थ स्थल हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में स्नान करते हैं।

इस पर्व पर लोग पूजा करते हैं विचार विमर्श करते हैं साथ ही गरीबों को खाना खिलाते हैं वह मेले में हर बार लगभग साढ़े 7 करोड़ लोग आते हैं, यह दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्रा मानी जाती है यह उत्सव इतना  बड़ा होता है कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।



2.फिल्मे:-

 बॉलीवुड की आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ने फिल्म हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म से 27 गुना ज्यादा पैसे कमाए मैं मजाक नहीं कर रहा।

अगर हॉलीवुड में एक बार में 600 फिल्में बनती है तो वहीं बॉलीवुड में करीब 1000 बनती है, केवल संख्या में ही नहीं बॉलीवुड कमाई में भी हॉलीवुड से आगे है।

2009 में हॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्म अवतार ने लगभग बॉक्स ऑफिस पर 2,800,000,000 डॉलर की कमाई की थी उसी के मुकाबले बॉलीवुड फिल्म 3 Idiots ने 2016 की विकिपीडिया के अनुसार 93,000,000,000 डॉलर कमा चुकी है।
तो दोस्तों इसे कहते हैं असली कामयाबी।



3.हीरे:-

डायमंड का खनन सबसे पहले इंडिया में हुआ था एक समय था जब इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड प्रोड्यूसर कहलाया जाता था, लेकिन 18 वी सदी में ब्राजील में भारी मात्रा में हीरे मिले।
आज के समय में इंडिया में हीरे की कुल तीन चालू माईन है।
यहा तक कि विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर डायमंड की खोज इंडिया के स्टेट आंध्र प्रदेश में हुई थी।

106 कैरेट का यह हीरा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक घूमते-घूमते अंत में क्वीन विक्टोरिया ने अपने ब्रिटिश राज के समय इसे हासिल किया।



4.अनोखा चुनाव:-

 गुजरात में स्थित गिर फॉरेस्ट मैं हर चुनाव में  वोट करने के लिए बूथ लगाया जाता है।
अब आप कहोगे की इस मे नया क्या है तो इस मे नया यह है कि यहा हर चुनाव में केवल एक ही वोटर के लिए यह बूथ लगाया जाता है।

गुरुभरत दास नाम का आदमी गिरफॉरेस्ट के मंदिर का पुजारी है, ओर वह हर चुनाव में अकेले ही वोट देने आता है, क्योकि वह गिरफॉरेस्ट में रहने वाला अकेला निवासी है।
वह 2004 से लगातार बिना चुके वोट देने आता है।



5.शेम्पू:-

क्या आप को पता है कि जितने भी दुनिया में शैंपू है चाहे वह हेड एंड शोल्डर हो, चाहे वह क्लिनिक प्लस हो ओर चाहे वह पैंटीन हो या कोई और हो।
लेकिन दुनिया मे सबसे पहले शेम्पू का आविष्कार भारत में 16 वी सदी में हुआ था।

शेम्पू शब्द संस्कृत भाषा के चम्पू शब्द से निकला है, जिसका मतलब है मसाज, भारत मे उस समय जड़ी बूटियों और प्राकृतिक सामग्रियों के इस्तेमाल से शैंपू बनाया जाता था। विशेष रूप से करौंदे और फलों का गुुदा इस्तेमाल में लिया जाता था।



6.प्रमुख भाषाओं और धर्मो का घर:-

भारत को पूरी दुनिया में प्रमुख भाषाओं और धर्मों का घर माना जाता है।
 हिंदू,  मुस्लिम,  सिख,  ईसाई और बौद्ध सभी धर्मों का भारत में बराबर स्थान है।
लेकिन प्रमुख रुप से भारत मे हिन्दुत्व 75 % और इस्लाम 20% तक फैला हुआ है।
और साथ ही यह ध्यान देने वाली बात है कि इंडिया की कोई मातृभाषा नहीं है क्योंकि भारत देश में अलग-अलग स्थानों पर 1652 भाषाएं बोली जाती है।



7.स्वाभिमानी राजा:-

भारत देश का बहुत ही रंगीन और लंबा इतिहास रहा है, यहां के राजतंत्र बड़े ही विचित्र रहे हैं और यहां के राजा और रानियां बड़े ही असाधारण।

एक बार अलवर के राजा जय सिंह जब रोल्स रॉयल के लंदन के शोरूम में कार देखने गए थे वहां के एक कर्मचारी ने उनकी बहुत बेइज्जती की उस समय राजा जय सिंह सादे वस्त्रों में थे और उस कर्मचारी को लगा कि वह कोई गरीब भारतीय हैं जो उस शोरुम में गुस आया है।
उस समय तो राजा जय सिंह ने अपना गुस्सा शांत रखा फिर अपने होटेल में आकर अपने ओर अपने भारत के अपमान के कारण पूरी रॉल्स रॉयल कम्पनी को सबक सिखाने की ठानी।

उन्होंने उसी शोरूम में फ़ोन करवाया की अलवर के राजा जय सिंह वहा कार खरीदने आ रहे है और वह अब अपने राजा वाले वस्त्रों में आ गए।

उनके स्वागत के लिए लाल कारपेट बिछाया गया और उन्होंने वहा जाते ही 7 रोल्स रॉयल खरीद ली, एक साथ इतनी कारो के बिकने से कंपनी में जशन जैसा माहौल हो गया।

लेकिन उनका इरादा तो कुछ और था उन्होंने कारो को खरीदते ही अपने देश भारत में पहुंचा दिया और अलवर कि नगर पालिका को शहर का कचरा उठाने के लिए दे दिया।
 इससे कंपनी के होश उड़ गए सब लोग कह रहे थे कि भारत में इन कारों से तो कचरा उठाया जाता है तो हम इसे क्यों खरीदे और कंपनी घाटे में जाने लगी।

 तब कंपनी ने राजा जयसिंह को 6 रोल्स रॉयल मुफ्त में दी और लिखित में माफ़ी भी मांगी तब जाकर उन्होंने नगर पालिका से वह कार्य वापस ली।



तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह ब्लॉग कमेंट करके बताये।
ओर अगर इस ब्लॉग में  मेरे द्वारा दी गयी कोई जानकारी गलत होतो तो मुझे कमेंट करके बताये क्यो की यह सब मेने  इंटरनेट पर खोजा है।
यहा आने के लिए धन्यवाद।।

0 टिप्पणियाँ: