बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

Top 10 चीज़े जो भारतीय कर सकते है अमेरिकन नही

हैल्लो दोस्तो में AV HINDI CREATOR आज आपके लिए लेकर आया हूँ  एक बहोत ही मजेदार ब्लॉग जिसे पढ़ने में आपको जरूर मजा  आएगा, तो बिना समय को नष्ट करते हुऐ शुरू करते है।

तो चलिए शुरू करते है- 



अगर आप एक इंडियन है तो आप यह जानते होंगे कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमे हम पूरी तरह से आजाद हैं।
लेकिन भारत के बाहर ऐसा नही होता क्योकि दुनिया के ज्यादातर देशो में नियम से चलना पड़ता है।
तो आज हम उनमे से एक अमेरिका की तुलना भारत से करने वाले है।
आज हम जानेगे की ऐसी कौनसी चीजे है जो अमेरिकन्स नही कर सकते लेकिन भारतीय कर सकते है यहा में उन टॉप 10 चीज़ों के बारे में बताने जा रहा हूँ जो कि आप भारत मे कर सकते है लेकिन अमेरिका में नही।

1.सिनेमाघरों में शोर:-

हमारे लिए यह खुशी की बात है और हम खुश और हर्षित लोग है अगर सिनेमाघर में भले ही कोई फ़िल्म कितनी भी बोरिंग चल रही हो लेकिन भारतीय लोग जानते है कि दोस्तो के साथ उस बोरिंग फ़िल्म का मज़ा कैसे लेते है ओर कभी न कभी आपने भी यह सब किया होगा।
चिलाना और नाचना भारतीय सिनेमाघरों में एक आम बात है लेकिन अगर आप अमेरिका में ऐसा करोगे तो आपको सिनेमाघर से बहार निकाल दिया जाएगा।



2.माता-पिता के साथ रहना:-

यह भारतीय संस्कृति की शान है की हम अपने माता पिता के साथ रहते है 18 साल की आयु के बाद भी हम अपने माता पिता को नही छोड़ते फिर चाहे सामाजिक दबाव कितना ही क्यों न हो, हम हमेशा अपने परिवार के साथ रहते है।
लेकिन पश्चिमी संस्कृति वाले लोग ऐसा नही करते वह बस एक निजी जीवन जीते है और अपने माता पिता को गोपनीयता देते है।
पर भारतीय माता पिता अपने बच्चों के जीवन के लिए सपने देखते है, अमेरिका में माता पिता अपने बच्चों को अधिकतर 18 साल की आयु तक अपने पास रखते है वे उसके बाद उन्हें जॉब करने के लिए कहते है ओर



3.माता-पिता द्वारा तय की गईं शादी:-

कुछ लोग कहते हैं कि लव मैरिज अरेंज मैरेज से ज्यादा अच्छी होती है लेकिन सबको यह पता है कि सबसे ज्यादा तलाक भी लव मैरिज में ही होते हैं दुनिया में बहुत ही कम ऐसे देश है जहां अपने माता और पिता के पसंद की लड़की या लड़के के साथ शादी की जाती है यह भारत की बहुत पुरानी परंपरा है
लेकिन अमेरिकन लोग लव मैरिज ही करते हैं वैसे इसमें भी कोई खराबी नहीं है।



4.नेशनल हॉलिडे:-

आप यह जानकर हैरान मत होना की MERCER LLC द्वारा एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत मे सबसे ज्यादा नेशनल हॉलिडे है कई धर्मो ओर उनके त्यौहार हम मिलकर मनाते है बिना कोई मतभेद लिए जो कि एक अच्छी बात है और जिस कारण हमें बहुत सारे हॉलीडे मिलते हैं भारत में 1 महीने में कम से कम 8 हॉलीडे तो होते ही हैं वहीं अमेरिकन लोग छुट्टियों के लिए तरसते हैं।



5.हाथों से खाने को खाना:-

हम भारतीय अपने हाथों से खाना खाना पसन्द करते है लेकिन इस के साथ ही भारतीय चाकू, काटा, ओर चम्मच से भी खाना खा सकते है।
तो जिस तरह अमेरिकन्स खाना खाते है उस तरह हम भी खा सकते है लेकिन जिस तरह हम खाते है वो उस तरहे अमेरिकन्स कभी नही खा सकते।
वह बहोत कम ही अपने हाथों का इस्तेमाल खाना खाने को करते है।



6.ओवरलोडिंग में मास्टर:-

भारतीय लोग खुद की तुलना में अपने परिवार की ज्यादा परवाह करते है वह जब जरूरत होतो अपनी बाइक पर 5-6 लोगो को आराम से बिठा सकते है, ऐसा आपने भी कभी न कभी किया होगा या देखा होगा।
यहा बात मजबुरी की नही है बल्कि यह एक कला है जिसमे आपके पास ऐसा टेलेंट ओर एकाग्रता होनी चाहिए। भारत मे ऐसा टेलेंट आपको अक्सर देखने को मिल जाएगा।
अमेरिकन लोग ऐसा करने का सपने में भी नही सोच सकते।



7.मुफ्त की सलाह देना:-

दूसरे लोगो को मुफ्त की सलाह देने में हम भारतीय लोग काफी आगे है ओर कभी कभी तो हम किसी अनजान आदमी को भी सलाह देना पसन्द करते है।
ओर सबसे अच्छी सलाह तब दी जाती है जब भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही हो, लोग मैच देखते देखते सलाह देते रहते हैं आपने अक्सर देखा होगा कि लोग कहते है इस को नही उसको भेजना था, इस बोल को ऐसे नही वैसे मारना था।
वास्तव में यह चीज़े हम सभी को प्रेरित करती है ओर इसके बिना क्रिकेट देखने मे मज़ा भी नही है जो अमेरिकन लोग नही करते।



8.मसालेदार खाना:-

एक भारतीय महिला बहोत ही कम समय मे मसालेदार खाना बना सकती है, भारतीय घरो की भगवान यानी कि माँ इतना स्वादिष्ट खाना बनाती है कि जिसकी तुलना आप किसी 5 स्टार होटल के साथ भी नही कर सकते।
पर अमेरिकन महिला जिसमे ज्यादातर महिलाओं को एक उम्र तक चाय बनाना भी नही आ पाता तो खाना बनाने की बात तो बहुत दूर की है।



9.खतरों के खिलाड़ी:-

सुरक्षा के बिना जो काम भारतीय लोग कर सकते है उन कामो को अमेरिकन लोग बिना सुरक्षा के नही कर सकते।
अगर बिजली के खम्बों पर चड़ कर कोई काम करना होतो भारतीय लोग आराम से कर लेते है, लेकिन वह लोग ऐसा करने का सपना भी नही देखते।
ओर भी कई ऐसे काम है जिनके बारे में आप भी जानते होंगे।



10.भाव ताल करना:-

वैसे पूरी दुनिया के लोगो को भारतीय लोगो से भाव ताल करना सीखना चाहिए, उसमे भी खास कर भारतीय महिलाओं से, दुनिया के ज्यादातर देशो के मुकाबले आप भारत मे सबसे ज्यादा भाव ताल करना देख सकते है।
ओर सबसे ज्यादा सब्जी वालो के पास, लेकिन भारत के बड़े शहरों में यह सब कम हो रहा है।
अमेरिका में फिक्स भाव होता है लेना होतो लो वरना रहने दो।


तो दोस्तो बस आज के लिए इतना ही अगर ब्लॉग पसन्द आया हो तो कमेंट करके प्रोत्साहित करें।
यह आने के लिए धन्यवाद।।

0 टिप्पणियाँ: