मंगलवार, 1 मई 2018

मुँह, होठ और गालो के छालों के कारण व उपचार

मुँह, होठ और गालो के छालों के कारण व उपचार

नमस्कार दोस्तो, मै Amit Vaishnav आज आपके 
लिए लेकर आया हूँ एक स्वास्थ्य से सम्बंधित पोस्ट।
जिसमे आज हम जानेंगे कि मुँह, गालो और होठो में छाले होने के कारण ओर उपचार, तो समय को नष्ट न करते हुऐ शुरू करते है।



मुँह के छाले:-
मुँह के छाले (muh ke chale) किसी भी भाग पर हो सकते है जैसे – जीभ पर ,होठ पर या फिर गालो पर कभी कभी तो गले के ऊपरी छोर पर भी हो जाते है। अगर आप को मुँह के छाले कभी कभार होते है तो गंभीर बात नही इसके अनेक कारण हो सकते है, परंतु अगर आपको छाले बहुत होते है और बड़े बड़े होते है तो आप समझ लीजिये की आपके पेट में गड़बड़ी है क्योकि मुँह के छाले (muh ke chaale) का कारण मुखयतः पेट की गर्मी (बदमहजी) से ही होता है। गर्मियों में छाले होना बहुत देखा जाता है क्योकि इस समय मानव के शरीर में पानी की कमी होती है और पेट साफ नही रहता। कभी कभी तो मुँह के छाले की परेशानी इतनी बढ़ जाती है की खाना खाने ,बोलने,पानी पीने में भी दिक्कत आती है और समय पर इसका उपचार नही किया जाय तो छालो से खून भी निकलता है और यह फैलते ही जाते है।


● मुँह के छाले होने के कारण (muh ke chaale hone ka karan):-

  1. बोलते , खाना खाते समय या किसी और कारण से झटके से गालो, होठो का दाँतो से कट जाना।
  2. शरीर में विटामिन B की कमी हो जाने पर।
  3. मुँह में लार का ज्यादा बनना या फिर मुँह की अच्छी तरह से सफाई न हो पाना।
  4. ब्रश करते समय मसूड़े के हिस्से का  कट जाना।
  5. जूठा खाना या पानी पी ले ने से जिसको इसकी समस्या हो।
  6. पेट की पाचन क्रिया का ठीक न होना।
  7. ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन का सेवन कर लेने से।
  8. ज्यादा मीठा खाने से।
  9. शरीर में बदलाव (हार्मोन्स परिवर्तन के कारण)।

● मुँह के छाले का लक्षण -(muh ke chaalo ka lakshan):-

1). मुँह के किसी हिस्से का लाल होना और हल्का दर्द का अनुभव। इसके साथ ही साथ दर्द वाली जगह पर मवाद जैसा पीला पन दिखना ।
2) गले के छाले होने पर खाने पीने पर दर्द का तेज अनुभव।
3)गले या गाल पर सूजन ।
4) बुखार का होना।
5) खट्टा व् नमकीन खाना खाने पर जलन का होना।

● मुँह के छालो का घरेलु,देशी,आयुर्वेदिक इलाज – (muh ke chale ka gharelu ilaj):-

  • पानी का कुल्ला
अगर आप को मुँह के किसी भी भाग में छाले हो गए है तो सबसे पहले उसे फैलने से रोकिये ऐसा करने के लिए बार बार मुँह में साफ पानी ले और थूके जिससे मुँह साफ हो। इसके अलावा आप पानी में हल्का फिटकिरी मिला कर भी कुला करे।
  • नारियल पानी का सेवन
 नारियल का पानी या नारियल के सेवन करने से पेट की गर्मी और अन्य समस्या दूर होती है। जिससे मुँह के छालो (muh ke chaale) से राहत मिलता है अर्थात ऐसी समस्या नही होती है इसके अलावा आप नारियल के तेल को भी गर्म कर छाले पर हल्का लगा सकते है।
  • निम्बू पानी
निम्बू जिसका मुह के छाले (muh ke chaale) होने पर सेवन करना जलन का अनुभव कराता है| परंतु यह आयुर्वेदिक दवा माना जाता है| जिससे कीटाणु मरते है और राहत मिलता है। निम्बू के रस को पानी में मिला कर कुल्ला करे और पिए जिससे पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है। खास कर के गर्मी में यह उपाय करने पर दो दिन में आपको आराम मिल ही जायेगा।
  • शहद और इलायची
मुह के छाले को दूर करने के लिए शहद में इलायची को पीसकर मिला कर पेस्ट बना लीजिए और छाले वाली जगह पर लगाए जिससे आराम मिलता है और मुह की बदबू भी दूर होती है।
  •  ब्रश का इस्तेमाल न करे –
अगर आपके मसूड़े या गालो पर छाले है तो दाँतो को साफ करने के लिए 2 दिन ब्रश का इस्तेमाल न करे हाथो से मंजन करे क्योकि ब्रश करने से छाले के कटाव का डर होता है और अगर छाले में कटाव होता है तो दर्द तो होगा ही और यह जल्दी ठीक भी नही होंगे। बहुत से लोग दुसरो के ब्रश भी गलती से इस्तेमाल कर लेते है ऐसे लोग ध्यान दे की दुसरो के ब्रश इस्तेमाल से भी छाले हो जाते है |
  • मीठा पान –
पान जिसमे कत्था ,गरी ,ब्रास,पिपर मिंट,इलायची ,जेल आदि डालकर बनाया जाता है| मीठा पान या सादा पान के नाम से जाना जाता है का सेवन कर सकते है क्योकि यह मुह में फ्रेशनेस लाता है और पेट की गर्मी दूर होती है ,कीटाणु नष्ट होते है। धयान दे की चुना या नशायुक्त पान न खाये नही तो छाले ठीक होने की बजाय उल्टा बढ़ सकते है ।
  • तुलसी या एलोवेरा
 तुलसी के पेड़ आराम से घरो में मिल जाता है इसे आप छाले होने पर औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते है छाले वाली जगह पर तुलसी या फिर एलोवेरा का पेस्ट  (जेल) लगाने से आराम मिलता है। साथ ही साथ तुलसी के पत्तो का सुबह सुबह सेवन करे।
  • बर्फ की सिकाई
 गाल या गले में छाले होने पर अगर चेहरे पर सूजन आ जाती है तो सूजन वाली जगह पर बर्फ से सिकाई करे।
  • नशाबंदी
मुँह में छाले (muh ke chaale) होने पर नशा न करे क्योकि नशा करने पर यह बड़े रोग का रूप भी ले सकता है और जल्दी नही ठीक होता है।
  • खूब पानी पिए
जल ही जीवन है आपने सुना ही होगा यह इसलिए कहा गया है क्योकि शरीर में पानी की कमी तमाम समस्या लेकर आती है | जैसे पाचन शक्ति का कमजोर होना और भी अन्य समस्या जिससे मुह के छाले (muh ke chaale) होते है | इसलिए आप पानी भरपूर मात्रा में पिए |
अन्त में आप से यह कहूँगा की गर्मी में अगर आपको छाले हो रहे है तो सबसे पहला काम आप अपने पेट पर ध्यान दे ताकि आपके पेट में गर्मी न हो |  इसके लिए आप दही ,खीरा ,पपीता , गन्ने का जूस, आंवले का जूसआदि का सेवन कर सकते है |
अगर मुह के छाले न रुके और बढ़ते जा रहे है तो डॉक्टर से जरुर मिले |
●मुँह के छाले से बचे रहने के लिए आवश्यक बाते-(muh ke chale hone se kaise bache):-
  • किसी का जूठा भोजन न करे |
  • हरी सब्जियों का सेवन भरपूर तरीके से करे |
  • पेट को स्वस्थ और साफ़ रखे |
  • मुह को रोजाना साफ करे |

तो दोस्तो आज की पोस्ट आपको कैसी लगी कंमेंट करके बताये तथा इस पोस्ट को शेयर करके दुसरो की मदद करे।

0 टिप्पणियाँ: